यह ख़बर 21 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पीएम नरेंद्र मोदी का जापानी पीएम शिंजो आबे को नवीनतम संदेश

शिंजो आबे से हाथ मिलाते नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर)

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापानी प्रधानममंत्री शिंजो आबे को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि दोनों नेता भारत-जापान संबंध को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "शिंजो आबे को जन्मदिन की बधाई देता हूं। मैं उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करता हूं और जापान को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

मोदी ने कहा कि जब भी कभी उन्होंने आबे से बातचीत की, विभिन्न स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी परख और विशेषज्ञता से हैरान रह गए।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम दोनों - मैं और शिंजो आबे भारत-जापान के संबंध को अगले स्तर तक ले जाने और वैश्विक शांति व विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com