यह ख़बर 02 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लोकपाल से जेलें ही भरेंगी : कलाम

खास बातें

  • रांची में स्कूली बच्चों से बातचीत कर रहे कलाम ने कहा कि अगर लोकपाल किसी को दोषी पाएगा तो उसे जेल में ही डालेगा। इससे तो जेलें ही भरेंगी।
रांची:

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि लोकपाल के बनने से सिर्फ जेलें ही भरेंगी। उन्होंने बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने माता−पिता को भ्रष्टाचार करने से रोकें और घर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं।

रांची में स्कूली बच्चों से बातचीत कर रहे कलाम ने कहा कि अगर लोकपाल किसी को दोषी पाएगा तो उसे जेल में ही डालेगा। इससे तो जेलें ही भरेंगी लेकिन हम चाहते हैं कि कोई जेल नहीं जाए क्योंकि हम अच्छे इंसान बनना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों को शपथ लेने को कहा कि वह अपने घर में कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने बच्चों को नसीहत दी कि अगर कोई उन्हें लालच देकर गलत काम कराता है तो वह इनकार कर दें। अगर ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचार का जल्द ही सफाया हो जाएगा। कलाम ने कहा कि इंसानों के अच्छे आचरण से जेलों को भरने से रोका जा सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लोकपाल पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बयान पर अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सही है। लोकपाल से पूरा भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा लेकिन यह फर्स्ट एड है। इससे गरीब आदमी को जरूरी मदद मिलेगी इसलिए लोकपाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरा भ्रष्टाचार खत्म करने कि लिए जरूरी है कि हर परिवार भ्रष्टाचार मुक्त हो।