यह ख़बर 22 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हक की मांग के लिए पेड़ पर चढ़ा मजदूर

खास बातें

  • हरियाणा के यमुनानगर में अपने हक की मांग के लिए एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। यह व्यक्ति जहां काम करता था वहां ना तो इसे खाना मिला और ना ही मेहनत के पैसे और तो और जब उसने ठेकेदार से पैसे मांगे तो उसने इसकी पिटाई कर दी। इसी के बाद यह युवक खजूर पेड़ पर चढ़ गया।
यमुनानगर:

हरियाणा के यमुनानगर में अपने हक की मांग के लिए एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। यह व्यक्ति जहां काम करता था वहां ना तो इसे खाना मिला और ना ही मेहनत के पैसे और तो और जब उसने ठेकेदार से पैसे मांगे तो उसने इसकी पिटाई कर दी। इसी के बाद यह युवक खजूर पेड़ पर चढ़ गया।

देर रात वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। कई घंटे यह ड्रामा चलता रहा। आखिर में दो लोग सीढ़ी के सहारे पेड़ पर चढ़े और उसे रस्सी से बांधकर नीचे उतारा गया। शिवचरण नाम का यह मज़दूर बिहार से रोज़ो−रोटी की तलाश में यमुनानगर आया था। पुलिस ने अब ठेकेदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com