यह ख़बर 18 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में दस में से एक पूर्व कैदी यौन शोषण का शिकार

खास बातें

  • पहली बार किए गए राष्ट्रीय पूर्व कैदी सर्वेक्षण के निष्कर्ष आम धारणा से ज्यादा बड़ी यौन उत्पीड़न की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।
वाशिंगटन:

न्याय विभाग द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिका के केन्द्रीय या स्थानीय कारागार में हर 10 में से करीब एक पूर्व कैदी का कम से कम एक बार किसी अन्य कैदी या जेल के कर्मचारी द्वारा यौन शोषण किया गया।

पहली बार किए गए राष्ट्रीय पूर्व कैदी सर्वेक्षण के निष्कर्ष आम धारणा से ज्यादा बड़ी यौन उत्पीड़न की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। इस रिपोर्ट को न्याय आंकड़े विभाग की ओर से जारी किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सर्वेक्षण करने वालों को पाया गया कि 9.6 प्रतिशत पूर्व कैदियों ने कहा कि उनका जेलों या सुधार गृह में यौन शोषण किया गया।