यह ख़बर 09 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गांव की महिलाओं को कम आकर्षक बताकर फंसे मुलायम

खास बातें

  • समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक से फायदा नहीं होगा क्योंकि वे संभ्रांत महिलाओं की तरह आकर्षक नहीं होती हैं।
बाराबंकी/लखनऊ:

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक से फायदा नहीं होगा क्योंकि वे संभ्रांत महिलाओं की तरह आकर्षक नहीं होती हैं।

मुलायम ने लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक पर अपने संभवत: विरोध को स्पष्ट करने के लिए यह टिप्पणी की। उन्होंने बाराबंकी में एक रैली के दौरान कहा, ‘बड़े घरों की लड़कियां और महिलाएं केवल ऊपर जा सकती हैं... याद रखना... आपको मौका नहीं मिलेगा... हमारे गांव की महिला में आकर्षण इतना नहीं...।’

मुलायम ने दावा किया है कि यदि विधेयक पारित हो गया तो संभ्रांत परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ जाएंगी जबकि गरीब परिवारों की महिलाएं और पीछे छूट जाएंगी।

विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सपा प्रमुख की टिप्पणी के बाद उपजे विवाद पर सपा ने सफाई देते हुए कहा कि मुलायम के कहने का मतलब शारीरिक लुभावनेपन से नहीं बल्कि जनता के बीच एक राजनेता के रूप में आकर्षण से था।