यह ख़बर 05 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मेरा सनम सबसे प्यारा है...!

खास बातें

  • भले ही यह कहा जाता हो कि खूबसूरती तो देखने वाले की आंखों में होती है लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी जोड़े को अपना साथी सबसे प्यारा लगता है।
वाशिंगटन:

भले ही यह कहा जाता हो कि खूबसूरती तो देखने वाले की आंखों में होती है लेकिन शोधकर्ताओं पर भरोसा करें तो उनका कहना है कि किसी जोड़े को अपना साथी सबसे प्यारा लगता है। लाइवसाइंस के मुताबिक शोधकर्ताओं ने कहा है कि अपने जोड़े के बारे में सकारात्मक भ्रम रिश्तों को मजबूती प्रदान करने में काफी सहायक सिद्ध होता है। ग्रानिनजेन विश्वविद्यालय के शोघकर्ताओं ने इसके लिए 70 जोड़ों पर अपना अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने सबसे पहले हर जोडे की तस्वीर उतारी और उसके बाद में उन्हें एक प्रश्नावली हल करने को दी। बाद में यही प्रक्रिया दोहरायी गयी। परिणाम से पता चला कि जोड़े के साथी अपने जोड़ीदार को हमेशा ऊंचा आंकते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com