यह ख़बर 23 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई पुलिस के खोजी कुत्ते 'प्रिंस' की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

मुंबई:

मुंबई पुलिस का प्यारा प्रिंस नहीं रहा। पुलिस के बम निरोधक दस्ते के खोजी कुत्ते प्रिंस को शहर की सुरक्षा में अतुलनीय योगदान के लिए राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया।

प्रिंस 10 साल तक मुंबई पुलिस की सेवा में रहा और 31 अगस्त को ही खराब सेहत के कारण सेवा से मुक्त हुआ था।

शुक्रवार की दोपहर परेल के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रिंस ने 26/11 के आतंकी हमले में चार जिंदा बम और 17 हथगोले बरामद करवाकर सराहनीय काम किया था।

सिर्फ 26/11 ही नहीं 7/11 सीरियल ट्रेन धमाके के बाद आरोपियों के सुराग तलाशने और सिरॉक होटल मे आईस्क्रीम बॉल में रखे बम को खोजने में भी उसने अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई पुलिस अपने इस जांबाज को शायद ही कभी भुला पाए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com