यह ख़बर 02 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ से ज्यादा अमीर हैं सोनिया गांधी : रिपोर्ट

नई दिल्ली:

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ (द्वितीय) से भी ज्यादा अमीर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। अंग्रेजी अखबार हफिंगटन पोस्ट वर्ल्ड ने इस बात का खुलासा किया है।

इस अखबार ने दुनियाभर के 20 सबसे ज्यादा अमीर नेताओं की एक लिस्ट जारी की है। इसमें सोनिया गांधी, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, ओमान के सुल्तान, मोनाको के राजकुमार और कुवैत के शेख के दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति बराक ओबामा की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। सोनिया गांधी इन सबसे अमीर हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा टॉप 20 लोगों में भी शामिल नहीं हो पाए हैं।


इस लिस्ट के मुताबिक सोनिया 12वें स्थान पर है। इस लिस्ट में ज्यादात्तर पुरुषों का कब्जा दिख रहा है। अखबार ने सोनिया गांधी की कुल संपत्ति दो बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी है। सोनिया गांधी और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) की संपत्ति में 400 से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अंतर है।