खास बातें
- उत्तर प्रदेश में मउ जिले के कोपागंज क्षेत्र में एक किशोरवय लड़के ने पांच वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया।
मउ: उत्तर प्रदेश में मउ जिले के कोपागंज क्षेत्र में एक किशोरवय लड़के ने पांच वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक महिला ने कल कोपागंज थाना पुलिस को सूचना दी थी कि विनोद राजभर (14) ने गत शनिवार को उसकी पांच साल की बेटी से बलात्कार किया। सूत्रों के मुताबिक विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।