#MumbaiRains: मुंबई की बारिश ने दी कैसी-कैसी सजा, देखें 10 चुनिंदा तस्वीरें

#MumbaiRains: मुंबई की बारिश ने दी कैसी-कैसी सजा, देखें 10 चुनिंदा तस्वीरें

मुंबई में रात से ही लगातार बारिश हो रही है। मुंबई से सटे वसई और पालघर में बारिश से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के पूर्वी उपनगर के चेंबूर इलाके में सबसे व्यस्त सड़क लोखड़े लगभग पूरी तरह डूब चुकी है। सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन पर बारिश का बहुत बुरा असर पड़ा है। पटरियों पर पानी भर गया है। यहां लोकल ट्रेन देरी से चल रही हैं।

इसी तरह का आलम कुर्ला घाटकोपर का भी है। तो कुल मिलाकर एक तरह से देखा जाए तो पूरा मुंबई बारिश से लबालब है। जनजीवन अब प्रभावित हो रहा है। वहीं ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को एक-जगह से दूसरे स्थान जाने में ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठाणे से सटे भिवंडी के निज़ामपुरा इलाके में भी भारी बारिश हुई है। कहीं इलाकों में पानी भर गया है। भिवंडी के निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन पर भी पानी भर गया है। पुलिसवाले थाने में पांव ऊपर करके बैठे हुए हैं। निचले इलाके में बने इस पुलिस स्टेशन में हर साल बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। पश्चिमी उपनगर में 58 मिमी बारिश हुई है जबकि पूर्व उपनगर में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डेढ़ महीने बाद मुंबई में वापिस लौटी बारिश अब रफ्तार पकड़ रही है। जहां बीती रात से हो रही बारिश में मुंबई में जगह जगह पानी भरने लगा है, वहीं अब ट्विटर पर #MumbaiTrains टॉप ट्रेंड में है। लोग इन तस्वीरों के जरिए मुंबई के विभिन्न इलाकों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। आप भी एक नजर देखिए, किस इलाके में क्या हालात।


  इन्हीं तस्वीरों के बीच हम आपको बता दें कि मुंबई में रात से ही लगातार बारिश होने के कारण रेल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। इसके अलावा दोपहर 3.40 मिनट पर 3.93 मीटर की लहर उठने की सूचना दी गई है। खबर लिखे जाते वक्त की सूचना के मुताबिक, इसके अलावा पश्चिम रेल 5 से 10 मिनट तो मध्य रेल 15 से 20 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई से सटे वसई और पालघर में तेज बारिश हो रही है। पालघर में रेल पटरी पर पानी भरने और मेल गाड़ी की आवाजाही बंद होने की खबर है। वहीं, ठाणे से सटे भिवंडी के निजामपुरा इलाके में भारी बारिश से जगह जगह पानी भरने की खबर है।