सोना जीतने के लिए भारतीय महिला ने घटाया 32 किलो वजन

दुबई:

दुबई में एक भारतीय महिला कारोबारी सोने की एक प्रतियोगिता में 32 ग्राम सोना जीतेगी जिसने कुल 32 किलोग्राम वजन कम किया। समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' के अनुसार यह भारतीय महिला शारदा सेरिगारा जिस प्रतियोगिता में शामिल हुई थी जिसमें एक किलोग्राम वजन कम करने पर एक ग्राम सोना दिया जाएगा।

शारदा दो महीने पहले इस प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले 96 किलोग्राम की थीं। अब उनका वजन 64 किलोग्राम है। उन्होंने वजन कम करने के मामले में 7,000 प्रतियोगियों को मात दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com