यह ख़बर 20 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेक्स के बारे में ज्यादा सपने देखते हैं पुरुष

खास बातें

  • वैज्ञानिकों ने 11 साल के शोध के बाद पाया है कि महिलाओं को सपने में पीछा किए जाने और पुरुषों को सेक्स के बारे में अधिक सपने आते हैं।
टोरंटो:

वैज्ञानिकों ने 11 साल के शोध के बाद पाया है कि महिलाओं को सपने में पीछा किए जाने और पुरुषों को सेक्स के बारे में अधिक सपने आते हैं। मांट्रियल यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के विभिन्न सपनों का 11 साल तक अध्ययन किया।

टोरंटो सन' में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि सपनों में खुशी का पैमाना 20 से 30 की उम्र में सबसे कम होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाएं भी सेक्स के बारे में सपने देखती हैं, लेकिन पुरुषों के अचेतन दिमाग में सैक्स अक्सर छाया रहता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com