यह ख़बर 02 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत में बनी विश्व की सबसे बड़ी ट्रॉफी

खास बातें

  • राजस्थान के सिरोही जिले में माउण्ट आबू में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के 97वें जनमदिन पर 27 फीट ऊंचा विश्व का सबसे बड़ा स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
जयपुर:

राजस्थान के सिरोही जिले में माउण्ट आबू में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के 97वें जनमदिन पर 27 फीट ऊंचा विश्व का सबसे बड़ा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यह स्मृति चिह्न लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के विपणन प्रमुख आर वीवी मूर्ति ने राजयोगिनी दादी जानकी को विश्व का सबसे बड़ा स्मृति चिह्न भेंट किए जाने का प्रमाण-पत्र सौंपा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मूर्ति ने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी है, जिसकी ऊंचाई 27 फुट है तथा महाराष्ट्र में इसे 27 दिन में बनाया गया। इससे पहले विश्व की सबसे बड़ी ट्रॉफी अमेरिका में बनी थी जो 22 फीट की थी।