आप यहां हैं : होम » विषय »इंडियन मुजाहिदीन »

'इंडियन मुजाहिदीन' - 12 video result(s)

'इंडियन मुजाहिदीन' - 20 news result(s)

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी गुट इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संस्थापक रियाज भटकल के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया।
नरेन्द्र मोदी का 'साथ देने' पर मुकेश अंबानी को आतंकियों की धमकीरिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को इंडियन मुजाहिदीन के नाम से धमकी भरा खत मिला है। यह चिट्ठी एक व्यक्ति रविवार को रिलायंस के दफ्तर में देकर गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
मुंबई और बेंगलुरु से जुड़े हैदराबाद धमाकों के तार, पीएम ने किया मौके का दौरासुरक्षा एजेंसियां अभी भी हैदराबाद धमाकों के सुराग ढूंढने में लगी हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने विस्फोट की जगह का तो दौरा किया ही साथ मे घायलों से भी मिले।
हैदराबाद ब्लास्ट : ‘महत्वपूर्ण सुराग’ मिलने का दावा, मिली संदिग्ध की तस्वीरहैदराबाद में हुए दोहरे धमाकों की जांच कर रहे अधिकारियों ने ‘महत्वपूर्ण सुराग’ हाथ लगने का दावा किया है। जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार छह लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ब्लास्ट की जांच के लिए छह टीमें बनाई गईं हैं।
कोलकाता पुलिस ने  भटकल को कर दिया था रिहा : सूत्रभारत सरकार द्वारा वांछित लोगों की सूची में शामिल यासीन भटकल को साल 2008 में कोलकाता के स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। तब उसकी वास्तविक पहचान नहीं हो पाई थी और कुछ महीने बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
हैदराबाद बम विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल, इंडियन मुजाहिदीन पर संदेहपुलिस ने बताया, एक-दूसरे से 100 मीटर की दूरी पर लगाए गए दो साइकिलों में आईईडी बांधकर विस्फोट किया गया। दोनों जगहों पर अमोनियम नाइट्रेट के अंश भी पाए गए हैं।
हैदराबाद धमाके : घटनास्थल पर सीसीटीवी के तार कटे मिलेहैदराबाद में बम धमाकों से जुड़े कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। जिस जगह पर धमाके हुए हैं, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार कटे मिले हैं। तार कटी होने से सीसीटीवी की तस्वीरें नहीं मिल सकी हैं।
हैदराबाद धमाके : प्रधानमंत्री ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाराजनीतिक दलों ने हैदराबाद में हुए बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की, जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ‘कायराना हरकत’ के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को इंडियन मुजाहिदीन के फरार प्रमुख यासीन भटकल और उसके तीन सहयोगियों की जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंडियन मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी एवं संगठन संस्थापक यासीन भटकल के कथित नजदीकी सहयोगी को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया।
पुणे बम धमाके के पांचवें आरोपी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शुक्रवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। इस शख्स पर आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का सदस्य होने का संदेह भी जताया गया है।
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासिन भटकल के लगातार संपर्क में थे।
पुणे में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच कर रही महाराष्ट्र एटीएस और पुणे क्राइम ब्रांच के हाथ कुछ नए सुराग लगे हैं। जांच के लिए बनी एक संयुक्त टीम के अनुसार पुणे में हुए इस बम धमाके के पीछे इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मोहिसीन चौधरी का हाथ हो सकता है।
ब्रिटेन ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) पर प्रतिबंध लगा दिया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इस आतंकी संगठन द्वारा भारत में किए गए व्यापक हमलों और ब्रिटिश नागरिकों को पैदा खतरे को देखते हुए ब्रिटेन ने यह फैसला किया है।
पुणे की यरवदा जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी कतील सिद्दीकी की जेल में गला घोटकर हत्या कर दी गई है। कतील को नवंबर में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अमेरिका ने भारत में मौजूद आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे विदेशी आतंकी संगठन की श्रेणी में रखा गया है।
इंडियन मुजाहिदीन का कहना है कि हूजी का दावा बिल्कुल गलत है, क्योंकि पूरी प्लानिंग उसकी थी और उसने ही धमाके को अंजाम दिया है।
मुंबई एटीएस इंडियन मुजिहिदीन की शुरुआत करने वालों में से एक आमिर रजा खान और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
मुंबई में हुए धमाकों के बाद मिले धड़ से अलग हुए इस सिर को देखकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये आत्मघाती हमला तो नहीं था।
महाराष्ट्र एटीएस ने इंडियन मुजाहिदीन के दो सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। इनके नाम हैं अब्दुल मोबिन उर्फ इरफ़ान और राजा।

इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें