आप यहां हैं : होम » विषय »जयललिता »

'जयललिता' - 23 video result(s)

'जयललिता' - 105 news result(s)

जयललिता से मिले अखिलेश, बोले, तीसरा मोर्चा होना चाहिएअखिलेश ने जयललिता के साथ आधे घंटे की मुलाकात के बाद हालांकि किसी भी सवाल का उत्तर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर ‘तीसरे मोर्चे’ का जोरदार समर्थन किया।
तमिलनाडु : विजयकांत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारीतमिलनाडु में तिरुंवेल्ली जिले की एक अदालत ने डीएमडीके नेता और टॉलीवुड के कलाकार विजयकांत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
दो श्रीलंकाई खिलाड़ी सन ग्रुप की IPL टीम में : DMK के दोहरे मापदंड?एक तरफ जब एम करुणानिधि और उनकी डीएमके पार्टी ने श्रीलंका में तमिलों की हत्याएं और मानवाधिकार के मुद्दे पर केंद्र की यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया वहीं, उनके परिवार के कलानिधि मारन के ग्रुप ने अपनी आईपीएल टीम में दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों को खरीद रखा है।
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने मंगलवार को कहा कि अगर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के विरोध के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के मैच चेन्नई में नहीं होते हैं तो वह इन मैचों की मेजबानी करना चाहेगा।
आईपीएल-6 : चेन्नई में नहीं खेलेंगे श्रीलंकाई खिलाड़ीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को फैसला किया कि राजनीतिक स्तर पर जारी विरोध को देखते हुए श्रीलंका के खिलाड़ी चेन्नई में होने वाले लीग के मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।
श्रीलंका मुद्दे पर तनाव, जेनेवा से बुलाए गए भारतीय दूतश्रीलंका मुद्दे पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता तथा डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि द्वारा श्रीलंका के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और उनकी अड़ियल मांगों को देखते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करते हुए संप्रग सरकार ने जेनेवा से अपने दूत को अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए वापस बुला लिया।
तमिल मछुआरों पर हमलों पर ‘चुप्पी’ को जयललिता ने केंद्र को आड़े हाथ लियाभारतीय मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नौसैनिकों के बढ़ रहे आक्रामक रवैये से क्षुब्ध तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने केंद्र सरकार को उसकी ‘चुप्पी’ के लिए आड़े हाथ लिया और कहा कि इसे कमजोरी और श्रीलंका का साहस बढ़ाना नहीं समझना चाहिए।
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने हमला किया, आंखों में मिर्चें डालीं : भारतीय मछुआरेकथित रूप से श्रीलंकाई कोस्टगार्ड्स अधिकारियों द्वारा किए गए हमले में पुदुच्चेरी के चार मछुआरे घायल हुए हैं, और उनका आरोप है कि श्रीलंकाई अधिकारियों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंकी, उन्हें मारा-पीटा, और लगभग 15 लाख रुपये के उनके उपकरण समुद्र में फेंक दिए।
'सोनिया से ज्यादा सुषमा स्वराज के प्रशंसक'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज एक सर्वेक्षण में सबसे प्रशंसित महिला राजनीतिज्ञ के रूप में उभरी हैं। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
जयललिता मंत्रिमंडल में फेरबदल, 3 बाहर, 3 शामिलतमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया, जबकि तीन को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर जयललिता ने एशियाई खेलों की मेजबानी रद्द कीलिट्टे के मारे जा चुके प्रमुख प्रभाकरण के बेटे की कथित निर्मम हत्या पर विरोध प्रदर्शनों के बीच तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने गुरुवार को यह कहकर 20वीं एशियाई खेल चैंपियनशिप की मेजबानी से इनकार कर दिया कि श्रीलंका के खिलाड़ियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है।
श्रीलंका के खिलाफ सख्त कदम उठाए भारत : जयललितालिट्टे के दिवंगत प्रमुख वी प्रभाकरन के 12 साल के पुत्र बालचंद्रन की कथित नृशंस हत्या के ‘अमानवीय कृत्य’ पर श्रीलंकाई सरकार को आड़े हाथ लेते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार को कहा कि भारत को कोलंबो के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए।
तमिलनाडु सरकार लोगों को खिलाएगी एक रुपये में इडलीदक्षिण भारत के लोकप्रिय भोजन इडली और अन्य खाद्य सामग्री को वाजिब दाम पर सुलभ बनाने के लिए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज चेन्नई में बजट कैंटीन (सस्ते भोजनालय) की सीरीज शुरू की।
तमिलनाडु में 7 फरवरी को रिलीज होगी 'विश्वरूपम'कमल हासन ने विवादास्पद फिल्म 'विश्वरूपम' को तमिलनाडु में आगामी सात फरवरी को रिलीज करने की घोषणा की।
'विश्वरूपम' रिलीज पर हुआ समझौता, सात डायलॉग हटेंगेकमल हासन की विवादित तमिल फिल्म ‘विश्वरूपम’ कुछ सीन हटाए जाने के बाद राज्य में रिलीज के लिए तैयार है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार की मध्यस्थता में हासन और फिल्म का विरोध कर रहे मुस्लिम संगठनों के बीच शनिवार को बातचीत हुई जिसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई।
'विश्वरूपम' विवाद :  कमल हासन से नौ मिनट की फिल्म काटने का आग्रहत्रिपक्षीय बैठक में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, कमल हासन के भाई और फिल्म के सह-निर्माता चंद्रा हासन और तमिलनाडु के गृह सचिव ने हिस्सा लिया। पहले दौर की बातचीत के बाद सूत्रों ने बताया कि चंद्रा हसन से फिल्म में नौ मिनट की अवधि के दृश्यों को हटाने का आग्रह किया गया।
गुस्से में कह दी देश छोड़ने की बात : हासनअपनी मेगा बजट फिल्म 'विश्वरूपम' पर प्रतिबंध से आहत अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को कहा कि वे प्रतिबंध से आहत हैं और उन्होंने गुस्से में देश छोड़ने की बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे अकेले नहीं हैं और आज जो भी हैं वह अपने प्रशंसकों के दम पर हैं।
सिनेमैटोग्राफ कानून में पुनर्विचार के लिए बनेगी समिति : तिवारीकमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ को लेकर उठे विवाद के बीच सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा कि सिनेमाटोग्राफ कानून पर पुनर्विचार किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए एक समिति का गठन करने का फैसला किया है।
'विश्वरूपम' : अब सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे हासन, सीएम का दिया धन्यवादकमल हासन ने शाम को मीडिया से मुखातिब होकर बयान दिया कि अब वह सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि जब सीएम खुद मदद को तैयार हैं तब उन्हें कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने सीएम जे जयललिता का बयान देने के लिए धन्यवाद दिया।
विश्वरूपम : जयललिता ने दी तिवारी को जानकारी जुटाने की नसीहततमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री को नसीहत दी कि उन्हें सिनेमेटोग्राफी कानून पर टिप्पणी करने से पहले सारी जानकारी जुटा लेनी चाहिए थी।

जयललिता से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें