आप यहां हैं : होम » विषय »तमिलनाडु »

'तमिलनाडु' - 81 video result(s)

'तमिलनाडु' - 211 news result(s)

तमिल ईलम समर्थित जनसभा को पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित कर दिया। इसमें जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक भी हिस्सा लेने वाले थे। समर्थकों ने सभा स्थल पर लिट्टे के मारे जा चुके प्रमुख वी प्रभाकरण की तस्वीरें लगाई थीं।
स्पॉट फिक्सिंग के संदेह में चेन्नई में छह सट्टेबाज हिरासत मेंतमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को क्रिकेट के छह सट्टेबाजों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इनसे 14 लाख रुपये कैश बरामद किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दी चेपक स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमतितमिलनाडु क्रिकेट संघ ने उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया कि 12000 सीटों वाली तीन दीर्घायें बिना उसकी अनुमति के किसी और मैच में इस्तेमाल नहीं की जाएंगी। इससे पहले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सभी दीर्घाओं के लिए ‘स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट’ वापस ले लिया था।
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर महिला नेता गिरफ्तारपीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की एक वरिष्ठ महिला पदाधिकारी को तमिलनाडु के राज्यपाल और एक स्थानीय कांग्रेस विधायक के खिलाफ अपने फेसबुक एकाउन्ट पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी डालने के कारण गिरफ्तार किया गया।
महिला विधवा है और मल्लयकारी के गोपालापुरम में अपने घर में अकेली रहती थी। बलात्कार का आरोपी एक सब्जी विक्रेता है। उसे पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
बेंगलुरु में 17 अप्रैल को भाजपा कार्यलय के बाहर हुए बम धमाके के मामले में शहर की पुलिस और तमिलनाडु की पुलिस के संयुक्त अभियान में पांच और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में 16 लोग घायल हो गए थे।
बेंगलुरु धमाका : तीन लोग तमिलनाडु से गिरफ्तारबेंगलुरु ब्लास्ट केस में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। दो आरोपियों की गिरफ्तारी चेन्नई से हुई है और एक की मदुरई से। इन गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
तमिलनाडु : विजयकांत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारीतमिलनाडु में तिरुंवेल्ली जिले की एक अदालत ने डीएमडीके नेता और टॉलीवुड के कलाकार विजयकांत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
रिश्वत देने में असमर्थ महिला ने बस-स्टैंड पर दिया बच्चे को जन्मतमिलनाडु के सलेम स्थित एक सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला से कथित रूप से रिश्वत मांगी गई और लेकिन रिश्वत देने में असमर्थ महिला को बच्चे को बसस्टैंड पर जन्म देने को बाध्य होना पड़ा।
मृत्युदंड सजायाफ्ता राजीव के हत्यारों पर प्रस्ताव पारित हो : द्रमुकद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम करुणानिधि ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तीनों हत्यारों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में तब्दील करने के वास्ते कैबिनेट प्रस्ताव करने के लिए तमिलनाडु सरकार से गुहार लगाई।
तमिलनाडु में पटरी से उतरी एक्सप्रेस ट्रेन, एक की मौत, 33 घायलतमिलनाडु में अराक्कोनम के समीप सिथारी में बेंगलुरु जा रही मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस की 11 बोगियों के पटरी से उतर जाने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए।
दक्षिण भारत के साथ व्यापार रोकने का कदम नहीं : श्रीलंकातमिलनाडु के साथ व्यापार रोकने के कदम को खारिज करते हुए श्रीलंका ने इस बात पर जोर दिया है कि राजनीतिक तनाव के बावजूद आर्थिक संबंध बाधित नहीं होने चाहिए। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्टरलाइट को दिया 100 करोड़ मुआवजा देने का आदेशउच्चतम न्यायालय ने स्टरलाइट इंडस्ट्रीज से कहा कि वह तमिलनाडु के तांबा संयंत्र के जरिये पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए 100 करोड़ रुपये का मुआवजा दे। उच्चतम न्यायालय ने तुतीकोरिन संयंत्र को बंद करने के निर्देश देने से इनकार किया और कहा कि मुआवजा राशि का भुगतान पांच साल में किया जाए।
तमिलनाडु विस ने श्रीलंका को मित्र राष्ट्र न मानने का प्रस्ताव किया पारितकेंद्र की संप्रग सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए तमिलनाडु विधानसभा ने मांग की है कि भारत पृथक तमिल ईलम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश करे और श्रीलंका को मित्र राष्ट्र बुलाना बंद करे।
कुडनकुलम-1 अगले महीने परिचालित हो जाएगा : मनमोहन सिंहप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई-1 का परिचालन अगले महीने से आरंभ हो जाएगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर बीती रात प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को यह भरोसा दिलाया।
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने मंगलवार को कहा कि अगर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के विरोध के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के मैच चेन्नई में नहीं होते हैं तो वह इन मैचों की मेजबानी करना चाहेगा।
श्रीलंका पर संसद में हंगामा, राज्यसभा में कामकाज नहींश्रीलंका में गृहयुद्ध के आखिरी चरण में श्रीलंका सेना द्वारा तमिल नागरिकों का जनसंहार और युद्ध अपराध किए जाने के आरोप का मुद्दा मंगलवार को गरमाया रहा और संसद के दोनों सदनों में तमिलनाडु की दो राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा कर कामकाज बाधित कर दिया।
श्रीलंका मुद्दे पर तनाव, जेनेवा से बुलाए गए भारतीय दूतश्रीलंका मुद्दे पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता तथा डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि द्वारा श्रीलंका के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और उनकी अड़ियल मांगों को देखते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करते हुए संप्रग सरकार ने जेनेवा से अपने दूत को अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए वापस बुला लिया।
भारत ने श्रीलंका के साथ रक्षा वार्ता पर रोक लगाईश्रीलंका के साथ भारत के संबंधों को लेकर तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के विरोध के बीच सरकार ने प्रायद्वीपीय देश के साथ होने वाली वार्षिक रक्षा वार्ता पर फिलहाल रोक लगा दी है । यह वार्ता 25 मार्च से शुरू होने वाली थी।
केन्द्र श्रीलंकाई तमिल मुद्दे पर द्रमुक को मनाने का कर रहा है प्रयासकेन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि इस मामले में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय तमिलनाडु के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

तमिलनाडु से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें