आप यहां हैं : होम » विषय »परवेज मुशर्रफ »

'परवेज मुशर्रफ' - 96 video result(s)

'परवेज मुशर्रफ' - 74 news result(s)

बेनजीर मामले में मुशर्रफ को मिली जमानतपाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को जमानत दे दी। न्यायाधीशों को अवैध रूप से कारावास में भेजे जाने के मामले में उन्हें हालांकि अभी नजरबंद रखा जाएगा।
पाकिस्तान चुनाव : मुशर्रफ की पार्टी का खाता खुलापाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी, ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) को नेशनल असेम्बली और खबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में एक-एक सीट मिली है।
मुशर्रफ की पार्टी का 11 मई के चुनाव का बहिष्कार का निर्णयमुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की ओर से यह कदम पेशावर हाईकोर्ट द्वारा मुशर्रफ पर चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उठाया गया है।
मुशर्रफ पर लगा चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंधपाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के राजनीति में वापसी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक अदालत ने संविधान को दो बार निरस्त करने और वर्ष 2007 में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लिए जाने के लिए उनपर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।
बेनजीर हत्याकांड में मुशर्रफ को न्यायिक हिरासत में भेजा गयापाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में परवेज मुशर्रफ को एक पखवाड़े के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बेनजीर हत्या मामले में रहमान मलिक से पूछताछ करेंगे पाकिस्तानी अधिकारीपाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच कर रहे अधिकारियों ने पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक से पूछताछ करने का फैसला किया है।
बेनजीर भुट्टो हत्या मामले में मुशर्रफ को एफआईए की हिरासत में सौंपा गयापाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने वर्ष 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को 30 अप्रैल तक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की हिरासत में भेज दिया।
मुशर्रफ के फार्महाउस के निकट मिला कार बमपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के फार्महाउस के निकट एक कार बम बरामद किया गया जिसे बम निरोधक दस्ते के लोगों ने निष्क्रिय कर दिया।
पाक अदालत ने मुशर्रफ से कहा, भुट्टो हत्याकांड की जांच में सहयोग करेंएक पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधी अदालत ने ‘घोषित अपराधी’ एवं पूर्व सैन्य तानाशाह पररवेज मुशर्रफ से कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच में सहयोग करें।
अंतरिम सरकार का मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने से इनकारपाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को राहत देते हुए उनके खिलाफ संविधान का उल्लंघन करने के लिए देशद्रोह का मामला चलाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि इसकी इजाजत देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
'फार्महाउस के दो कमरों तक सीमित है मुशर्रफ की गतिविधियां'पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को ‘उपकारा’ घोषित किए गए अपने फार्महाउस के दो कमरों तक ही सीमित रहना पड़ रहा है और उन्हें अपने वकीलों, निजी कर्मचारियों एवं रिश्तेदारों तक से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है।
पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ 4 मई तक न्यायिक हिरासत मेंमुशर्रफ को 2007 में आपातकाल लगाए जाने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आतंकवाद निरोधक अदालत ने एक पखवाड़े के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पाक के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ गिरफ्तार, दो दिन की हिरासत में भेजे गएमुशर्रफ के वकीलों और पूर्व सैन्य शासक के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले कई लोगों के वकील की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने पूर्व सेना प्रमुख को दो दिन की ‘ट्रांजिट हिरासत’ में भेज दिया।
मुशर्रफ को घर में किया गया नजरबंद, SC में आज करेंगे अपीलजजों की नजरबंदी के मामले में मुशर्रफ की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सुरक्षाकर्मी के घेरे में कोर्ट से जाने के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ को उनके फार्म हाउस में ही कैद कर दिया गया है। सीएनबीसी पाकिस्तान के हवाले से कहा जा रहा है कि उनके फार्म हाउस को ही अस्थाई जेल बना दिया गया है।
संसदीय चुनाव के लिए मुशर्रफ अयोग्य घोषितपाकिस्तान की विभिन्न अदालतों ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संसदीय चुनाव में खड़े होने से अयोग्य घोषित कर दिया।
मुशर्रफ की अग्रिम जमानत छह दिन के लिए बढ़ाई गईमुशर्रफ ने वर्ष 2007 के दौरान आपातकाल लगाए जाने के बाद दर्जनों जजों को घर में नजरबंद किए जाने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की अपील की थी।
सुनिश्चित करें, मुशर्रफ देश छोड़ने नहीं पाए : सुप्रीम कोर्टपाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने आज सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ देश छोड़ने नहीं पाए क्योंकि उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई शुरू हो गई है।
तीसरी सीट के लिए मुशर्रफ के नामांकन पत्र को मिली मंजूरीकराची की एक संसदीय सीट के लिए परवेज मुशर्रफ के नामांकन पत्र को जहां खारिज कर दिया गया, वहीं निर्वाचन अधिकारियों ने उत्तरी पाकिस्तान के एक दूसरी संसदीय सीट के लिए उनके नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया।
एक सीट से मुशर्रफ़ की उम्मीदवारी ख़ारिज, बाक़ी पर भी सवालआम चुनाव में हिस्सा लेने पाकिस्तान लौटे पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ को तब एक बड़ा झटका लगा जब पंजाब के कसूर सीट से उनकी उम्मीदवारी का पर्चा ख़ारिज कर दिया गया। मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ छह आपत्तियां उठाई गईं जिसे सही मानते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने मुशर्रफ़ को अयोग्य क़रार दे दिया।
मुशर्रफ के पाकिस्तान छोड़ने पर लगा प्रतिबंधपाकिस्तान ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान की एक अदालत ने मुशर्रफ को देश छोड़ने से प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश जारी किए थे।

परवेज मुशर्रफ से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें