आप यहां हैं : होम » विषय »Associated Press »

'Associated Press' - 280 news result(s)

गूगल के सीईओ को गंभीर बीमारी, सांस लेने में भी परेशानीगूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लैरी पेज ने अपनी स्वर ग्रंथियों में एक दुर्लभ समस्या की बात जाहिर की है, लेकिन उनका कहना है कि इससे गूगल के प्रति जिम्मेदारियों पर असर नहीं पड़ेगा।
अमेरिकी न्याय विभाग ने गुपचुप तरीके से हासिल किए एपी के फोन रिकॉर्डअमेरिकी न्याय विभाग एक साल से अलकायदा की एक नाकाम साजिश के बारे में गोपनीय सूचना की जानकारी के लिए जांच कर रहा है। इसी सिलसिले में उसने एपी के गोपनीय फोन रिकॉर्ड हासिल किए हैं।
व्हाइट हाउस पर हमले वाले फर्जी ट्वीट से अमेरिका में मचा हड़कंपएसोसिएटेड प्रेस के ट्विटर अकाउंट को हैकरों ने हैक किया और एक फर्जी ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस में धमाका हुआ है और राष्ट्रपति बराक ओबामा घायल हो गए हैं।
एक शक्तिशाली तूफान की वजह से दक्षिणी अमेरिका में भारी बवंडर आया, जिससे घरों की छतें उड़ गई और मध्य-पश्चिम अमेरिका में भारी हिमपात हुआ। इन दोनों घटनाओं से तीन लोगों की मौत हो गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अफगानिस्तान की एक अदालत पर तालिबान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 53 लोग मारे गए हैं।
इटली अपने नौसैनिकों को भारत वापस भेजेगा : एपी की खबरसमाचार एजेंसी एपी के हवाले से ख़बर है कि इटली अपने नौसैनिकों को भारत वापस भेजेगा। नौसैनिकों पर दो भारतीय मछुआरों की मछुआरों की हत्या का आरोप है। वहीं, बीबीसी ने कहा कि शु्क्रवार को इटली के नौसैनिक भारत वापस आएंगे।
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने साल के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर का पुरस्कार लेने के साथ ही एशेज सीरीज़ के लिए टीम में वापसी की अटकलों को खारिज किया।
नडाल और शारापोवा ने इंडियन वेल्स खिताब जीतेरफेल नडाल ने जुआन मार्टिन देल पोत्रो को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन फाइनल जीत लिया। चोट के बाद वापसी करने वाले नडाल का यह चार टूर्नामेंटों में तीसरा खिताब हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के बेटे ने एक कंपनी में 133 डॉलर प्रति माह की नौकरी के लिए आवेदन दिया है। कंपनी के प्रमुख ने कहा कि उमर ने उचित प्रक्रियाओं के तहत आवेदन दिया है।
गूगल के चेयरमैन ढाई अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचेंगेगूगल के चेयरमैन एरिक स्मिद ने अपने 'ए'’ श्रेणी के 32 लाख शेयर बेचने की योजना बनाई है। मौजूदा कीमत पर इनका मूल्य ढाई अरब डॉलर तक होगा।
हार्वर्ड ने नकल के मामले में छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कीदुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल हार्वर्ड विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल के मामले में 60 से अधिक छात्रों को संस्थान से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जबकि कई छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
फ्रांसिसी सुरक्षा बलों ने गाओ हवाई अड्डे को अपने कब्जे में लियाफ्रांस और माली के सैनिकों ने उत्तरी शहर गाओ के हवाई अड्डे और एक सेतु को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही अल कायदा से जुड़े चरमपंथियों को खदेड़ने की दिशा में उन्हें एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुई भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हैं।
फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने 50 करोड़ डॉलर का दान दियाफेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली चैरिटी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर दान दिए हैं।
बकिंघम पैलेस के बाहर पगड़ी में तैनात हुआ सिख सैनिकब्रिटेन में बकिंघम पैलेस के बाहर परेड में पहली बार कोई सिख सैनिक पारंपरिक पगड़ी पहनकर शामिल हुआ। स्कॉटिस गार्ड रेजीमेंट के जवान 25-वर्षीय जतिंदरपाल सिंह भुल्लर ने कहा, धर्म-कर्म मानते हुए सरकारी सेवा को अंजाम देना और पगड़ी पहनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।
अर्जेंटीना की तरफ से भी चमकने लगे हैं मेसीलियोनेल मेसी का अर्जेंटीना के साथ सत्र समाप्त हो गया लेकिन इस बार वह अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।
उत्तरी म्यामांर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भूकंप में 13 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है।
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने अपनी 15 वर्ष की बेटी पर तेजाब फेंक कर उसकी हत्या करने के आरोप में माता-पिता को गिरफ्तार किया है।
एक और तिब्बती नागरिक ने दलाई लामा की तिब्बत वापसी की मांग के नारे लगाते हुए खुद को आग लगा ली। 27-वर्षीय ल्हामो क्येब की मौत शनिवार को उत्तरपश्चिमी चीन के गंसू प्रांत में एक मठ के पास हुई।
चीनी लेखक मो यान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह पहले चीनी नागरिक हैं।

Associated Press से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें