India | सोमवार अक्टूबर 20, 2014 10:36 AM IST पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो सिपाहियों पर रविवार रात लगभग 8:00 बजे कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए हरी नगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।