India | मंगलवार सितम्बर 16, 2014 04:52 PM IST डेढ़ दशक बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी एक प्रतिनिधि होगा। भाजपा उम्मीदवार शामिक भट्टाचार्य ने बसीरहाट (दक्षिण) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चौरंगी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही।