Cricket | Reported by: इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस |शनिवार जुलाई 23, 2016 12:08 AM IST विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं। यही नहीं, वह कैरेबियाई धरती पर भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए लेकिन वह बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी का महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।