आप यहां हैं : होम » विषय »England »

'England' - 14 video result(s)

'England' - 223 news result(s)

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने कातिलाना गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करके इंग्लैंड को लार्ड्स पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे दिन ही 170 रन की बड़ी और नाटकीय जीत दिलाई।
विजडन अलमानैक ने अपने 150वें संस्करण में केविन पीटरसन की कड़ी आलोचना करते हुए पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दौरान इस स्टार बल्लेबाज के व्यवहार को ‘अहंकारी’ करार दिया। तब एसएमएस प्रकरण के कारण पीटरसन को टीम से बाहर होना पड़ा था।
श्रीनिवासन का धोनी की कप्तानी बचाने में भूमिका का संकेतभारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एन. श्रीनिवास ने धोनी की कप्तानी बचाने में अपनी भूमिका के संकेत दिए हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि बोर्ड का संविधान उन्हें चयनकर्ताओं के निर्णयों को स्वीकृति देने का अधिकार देता है, जिसमें कप्तान के चयन का निर्णय भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि भारत में संघर्षरत उनकी टीम के प्रदर्शन को साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज का पैमाना न माना जाए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत से भिन्न हैं और इनकी तुलना भारत से करना वाजिब बात नहीं है।
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : हार के बाद सायना टूर्नामेंट से बाहरलंदन ओलिम्पिक में कांस्य जीत चुकीं विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शनिवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिलाओं के एकल वर्ग के सेमी-फाइनल मुकाबले में हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : सायना ने चीनी खिलाड़ी को हराया, सेमी-फाइनल में पहंचीऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में साइना नेहवाल ने चीन की शिज़िएन वैंग को हरा कर सेमी-फ़ाइनल में जगह बना ली है। दूसरी रैंकिंग वाली साइना नेहवाल ने चीन की शिज़िएन वैंग से पहला गेम 23−21 से जीता लेकिन दूसरा गेम 19−21 से हार गईं।
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : सायना सहित पांच भारतीय दूसरे दौर मेंलंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल सहित पांच भारतीय ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2013 के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : सायना दूसरे दौर में, मिश्रित युगल में भारत को निराशाभारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शानदार जीत के साथ बैडमिंटन जगत के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप-2103 के मुख्य दौर के एकल वर्ग के दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रही हैं लेकिन मिश्रित युगल मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी है।
पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की करारी हार से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंग्लैंड भी खुश है और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि ब्रिटिश टीम हर मामले में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हैं।
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी साइनाओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का खिताब जीतने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि उन्हें सुपर सीरीज की इस शीर्ष प्रतियोगिता में कड़ा ड्रॉ मिला है।
मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं : ज्वाला गुट्टासात माह से ब्रेक पर चल रहीं भारत की स्टार युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने स्वीकार किया कि 5 मार्च से बर्मिंघम में शुरू हो रही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के साथ वापसी करना मुश्किल मंच है, लेकिन उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतीस्टीवन फिन की कातिलाना गेंदबाजी और शीर्ष क्रम की ठोस बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर शृंखला 2-1 से जीत ली।
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरायाएलेस्टेयर कुक, जो रूट और जोनाथन ट्राट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने दूसरे एक-दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही शृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
महिला विश्वकप : इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीतदक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 29.3 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने केवल 9.3 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन बनाकर सुपर सिक्स में पहली जीत दर्ज की।
पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरायान्यूजीलैंड दौरे पर आई इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 40 रनों से हरा दिया। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी।
अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में जारी आईसीसी महिला विश्वकप (50 ओवर) सुपरसिक्स मुकाबले में इंग्लैंड टीम के सामने 148 रनों का आसान लक्ष्य रखा है।
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 36.4 ओवर में 101 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद 35 ओवर में चार विकेट पर 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसके तीन मैचों में चार अंक रहे।
महिला विश्वकप : कौर का शतक बेकार गया, इंग्लैंड से हारा भारतहरमनप्रीत कौर की बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी के बावजूद भारत को आईसीसी महिला विश्वकप के ग्रुप ए के मैच में रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से 32 रन से हार झेलनी पड़ी।
ईशानी कौशल्या के ऑलराउंड खेल तथा दिलानी मंदोरा के आखिरी गेंद पर जमाए गए छक्के की मदद से श्रीलंका ने रोमांच से भरे मैच में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर महिला विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर किया।
सुरेश रैना के वनडे क्रिकेट में चार हजार रन पूरेबायें हाथ के बल्लेबाज सुरैश रैना इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में 15 रन बनाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए।

England से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें