आप यहां हैं : होम » विषय »India »

'India' - more than 1000 video result(s)

'India' - more than 1000 news result(s)

चीन के प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के साथ आपसी विश्वास बढ़ाएंगेचीन के प्रधानमंत्री ली कुचियांग ने भारत को अहम पड़ोसी बताते हुए कहा कि दुनिया की खुशहाली तभी मुमकिन है, जब भारत और चीन का विकास हो। ली ने कहा कि दोनों देशों में दुनिया की एक-तिहाई आबादी बसती है, जो बहुत बड़ी ताकत है।
14 साल की यह लड़की शनिवार रात अपने नाना के घर जा रही थी। रास्ते में तीन युवक उसे जबरन खींचकर एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जगन मामले में आंध्र प्रदेश के दो मंत्रियों का कथित तौर पर इस्तीफावाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी के आय से अधिक संपत्ति मामले में आंध्र प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों ने अपने खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को अपना-अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
मनमोहन ने चीन के पीएम से कहा, सीमा पर शांति के बिना मजबूत नहीं होंगे रिश्तेचीन के प्रधानमंत्री के साथ शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान मनमोहन सिंह ने लद्दाख में हाल में हुई चीनी घुसपैठ पर गहरी चिंता जताई।
भाजपा ने मोदी के 'करीबियों' को दिए राज्य प्रभारगुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी एवं भाजपा महासचिव अमित शाह को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए हुए मतदान में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि हिंसा की छिटफुट घटनाओं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के एड़समेटा गांव में शनिवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन नाबालिग बच्चों सहित आठ ग्रामीण मारे गए।
कीर्ति आजाद का आरोप, क्षेत्र का मुद्दा उठाया तो नीतीश ने झिड़क दियाबीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया है कि दरभंगा जिला में एक समीक्षा बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा उन्हें अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाने पर झिड़क दिया।
पुलिस ने अपने घर के सामने खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यूपी में संदिग्ध आतंकी की कथित हत्या में 42 पुलिसवालों पर केसलखनऊ, फैजाबाद तथा वाराणसी कचहरियों में साल 2007 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के अभियुक्त खालिद मुजाहिद की शनिवार को फैजाबाद की अदालत में पेशी से लौटते वक्त मौत हो गई थी।
ली और मनमोहन की बातचीत में उठा 'सीमा पर शांति' का मुद्दाप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार की रात चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ हुई अनौपचारिक बातचीत में सीमा पर शांति और टकराव रहित स्थिति के महत्व पर जोर दिया।
तमिल ईलम समर्थित जनसभा को पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित कर दिया। इसमें जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक भी हिस्सा लेने वाले थे। समर्थकों ने सभा स्थल पर लिट्टे के मारे जा चुके प्रमुख वी प्रभाकरण की तस्वीरें लगाई थीं।
नरेंद्र मोदी ने फिर इशारों में नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खरीछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह इन दिनों विकास यात्रा पर निकले हैं। इसी के तहत रविवार को राजनंदगांव में होने वाली सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की।
उत्तर प्रदेश की लखनऊ, फैजाबाद तथा वाराणसी कचहरियों में साल 2007 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के अभियुक्त हरकत-उल-जेहाद-अल इस्लामी (हूजी) के संदिग्ध आतंकवादी खालिद मुजाहिद की शनिवार को फैजाबाद की अदालत में पेशी से लौटते वक्त तबीयत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई।
चीन के प्रधानमंत्री के समक्ष भारत रखेगा घुसपैठ से जुड़ी चिंताएंभारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ रविवार को होने वाली बैठक में भारत लद्दाख क्षेत्र में हुए हालिया चीनी घुसपैठ से जुड़ी अपनी चिंताओं को शीर्ष स्तर पर उठाएगा।
पार हुई टॉर्चर की हदें : कबूलनामे के लिए पेट्रोल, एसिड का इंजेक्शन लगाया!कथित रूप से एक हत्यारोपी से कबूलनामे के लिए पुलिस ने उसके शरीब में इंजेक्शन से एसिड और पेट्रोल तक डाल दिया। आरोपी ने मीडिया के कैमरे के सामने अपनी मौत से पहले एक बयान में यह आरोप लगाया है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित माछिल सेक्टर से सटे नियंत्रण रेखा के पास सेना ने आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हालांकि इस अभियान में सेना के एक जूनियर कमीशन अफसर की मौत हो गई और एक अन्य जवान घायल हो गया।
जयपुर : एनजीओ में दो मूक-बधिर बच्चियों के साथ रेप, चार गिरफ्तारजयपुर के पास एक एनजीओ में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है, जो बोल और सुन नहीं सकती हैं। दोनों लड़कियां इस एनजीओ में स्पीच थैरेपी के लिए आया करती थीं।
कर्नाटक : सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्री शामिलकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शामिल किया। इनमें से 20 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि शेष राज्य मंत्री होंगे।
कोयला घोटाले की जांच करने वाले सीबीआई के अफसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारसीबीआई ने कोयला घोटाले की जांच कर रहे दल का नेतृत्व करने वाले अपने ही एक पुलिस अधीक्षक और एक निरीक्षक को एजेंसी के मुख्यालय के बाहर एक व्यवसायी से सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

India से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें