World | सोमवार मार्च 9, 2015 07:50 PM IST 41 वर्षीय आईटी कंसलटेंट प्रभा अरुण कुमार का शव बुधवार को बेंगलुरु पहुंचने की सम्भावना है। उनके पति अरुण कुमार ने शव की शिनाख्त कर ली है। वो बेंगलुरु से सिडनी गए थे। इन दोनों की 9 साल की एक बेटी भी है जो बेंगलुरु में रहती है और अब तक उसको पता नहीं है उसके मां के साथ क्या हुआ है।