आप यहां हैं : होम » विषय »Inflation »

'Inflation' - 120 video result(s)

'Inflation' - 106 news result(s)

सोने में निवेश पर अंकुश के लिए महंगाई दर पर आधारित बॉन्ड लाएगा रिजर्व बैंकभारतीय रिजर्व बैंक ने सोने में निवेश को हतोत्साहित करने के लिए हर महीने सामान्य महंगाई दर से जुड़ा बॉन्ड जारी करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 4 जून से होगी और चालू वित्त वर्ष में इसके जरिये परिवारों की 15,000 करोड़ रुपये की बचत आकर्षित करने का लक्ष्य है।
अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति घटकर 4.89 प्रतिशत, नवंबर 2009 के बाद सबसे कमयह नवंबर 2009 के बाद थोक मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति का न्यूनतम स्तर है। इसमें गिरावट से ब्याज दर में कमी की मांग कर रहे उद्योग व्यापार जगत की बात को बल मिलने की उम्मीद है।
खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 9.39 प्रतिशत पर पहुंचीसब्जियों, खाद्य तेल और प्रोटीन युक्त उत्पादों की कीमत घटने के कारण खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में लगातार दूसरे महीने तेजी से घटकर 9.39 प्रतिशत पर आ गई।
आर्थिक वृद्धि और महंगाई के बीच निश्चित संबंध नहीं : सरकारसरकार ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है कि देश जब फिर से 7 फीसदी की वृद्धि दर के रास्ते पर लौटेगा, तो इससे महंगाई भी बढ़ेगी। सरकार के मुताबिक दोनों के बीच किसी प्रकार का संबंध नहीं है।
मुद्रास्फीति आने वाले महीनों में और कम होगी : मोंटेक सिंह अहलूवालियामुद्रास्फीति के मार्च में तीन साल से अधिक समय के बाद छह फीसदी से नीचे आने के बाद योजना आयोग ने आज भरोसा जताया कि मूल्य स्थिति आने वाले महीनों में और सुधरेगी।
सब्जियां सस्ती, मार्च में थोक मुद्रास्फीति तेजी से घटकर 5.96 फीसदीसब्जियों की कीमत में गिरावट के बीच थोक मुद्रास्फीति मार्च में तेजी से गिरकर 5.96 फीसदी पर आ गई, जो इसका तीन साल का न्यूनतम स्तर है।
खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 10.39 फीसदीअंडा और मांस-मछली जैसे प्रोटीन वाले खाद्यों में नरमी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति में पिछले पांच से लगातार हो बढ़ोतरी मार्च में थम गई और आलोच्य माह में यह घटकर 10.39 फीसदी पर आ गई।
विनिर्मित उत्पादों संबंधी मुद्रास्फीति में नरमी के बावजूद खाद्य एवं ईंधन मुद्रास्फीति का दबाव बने रहने की संभावनाओं को देखते हुए आरबीआई का मानना है कि अगले वित्त वर्ष के मुद्रास्फीति मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी।
महंगाई दर बढ़कर 6.84 फीसदी हुईदेश की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 6.84 फीसदी दर्ज की गई, जो जनवरी में 6.62 फीसदी थी। ईंधन, खाद्य और सब्जियों की कीमतें बढ़ने का महंगाई दर में वृद्धि में सर्वाधिक योगदान रहा।
फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 10.91 प्रश पहुंचीफरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 10.91 प्रतिशत पहुंची जो जनवरी में 10.79 प्रतिशत थी। जनवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 2.4 प्रतिशत पहुंची जो बीते साल जनवरी में एक प्रतिशत थी।
औद्योगिक उत्पादन और महंगाई के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशापिछले सप्ताह शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी के बाद 19 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति जैसे व्यापक आंकड़ों से शेयर बाजार की दिशा तय होगी।
खाद्य वस्तुओं की कीमत में छह प्रतिशत की वृद्धि से चीन की उपभोक्ता मुद्रास्फीति फरवरी महीने में 10 महीने के उच्च स्तर 3.2 प्रतिशत पर पहुंच गई।
मार्च 2013 में 6.6 प्रतिशत रह सकती है मुद्रास्फीतिगैर-खाद्य विनिर्माण क्षेत्र और वैश्विक कॉमोडिटी मूल्यों में सुधार के साथ मार्च 2013 में थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति घटकर 6.2 से 6.6 प्रतिशत के बीच आ सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति स्थिर रही और जनवरी 2013 में पिछले तीन सालों के दौरान सबसे कम 6.62 प्रतिशत से नीचे आ गई।
जनवरी में लगातार चौथे महीने नीचे आई मुद्रास्फीतिथोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट का सिलसिला जनवरी में लगातार चौथे महीने जारी रहा और यह घटकर सात प्रतिशत से नीचे 6.62 फीसदी पर आ गई। हालांकि, इस दौरान सब्जियों, प्याज और चावल के दामों में इजाफा हुआ।
सब्जी, खाद्य तेल, मोटे अनाज और दूध, मांस और ऐसी प्रोटीन वाली खाद्य वस्तुओं के खुदरा दामों के अपेक्षाकृत ऊंचा रहने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।
औद्योगिक कर्मचारियों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 11.17 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस दौरान, खाद्य वस्तुएं, बिजली और दवा सहित अन्य प्रमुख वस्तुएं महंगी हुईं।
महंगाई हमारे रिकॉर्ड में एक कमी के रूप में रही : मनमोहनप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया है कि महंगाई से निपटने में सरकार की कुछ कमियां रहीं। उन्होंने कहा कि महंगाई पर पैदा हुए हालात विशेषकर इस साल के हालात सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
डीजल कीमत में वृद्धि से मुद्रास्फीति पर मामूली असर पड़ेगा : मोंटेकयोजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने डीजल के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ने की दलील को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कीमतों पर मामूली प्रभाव पड़ेगा क्योंकि उपभोक्ताओं के पास अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए कम पैसा बचेगा।
डीजल मूल्य वृद्धि से भड़केगी मुद्रास्फीति : अमेरिकी बैंक की रपटबैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच का अनुमान है कि डीजल के दाम बढ़ाने से मुद्रास्फीति में 1.2 फीसद की वृद्धि होगी और मार्च तक थोक मूल्य वाली मुद्रास्फीति 7.0 से 7.5 फीसद तक रहेगी।
महंगाई दर तीन सालों के निचले स्तर पर, दर घटने की सम्भावनादेश में दिसम्बर महीने के लिए महंगाई दर घटकर तीन सालों में सबसे कम 7.18 फीसदी दर्ज की गई। महंगाई दर में गिरावट से उद्योग जगत और बैंकों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद जगी है।

Inflation से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें