Bollywood | Written by: आशना मलिक |शनिवार सितम्बर 7, 2019 11:19 AM IST Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम (Lander Vikram) का इसरो (Isro) से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद था. इस घटना के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने इसरो (Isro) के वैज्ञानिकों से शनिवार सुबह बात की और उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप निराश बिल्कुल न हों. इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के साथ ही उन्होंने इसरो के अध्यक्ष के. सिवन (K. Sivan) को गले भी लगाया.