आप यहां हैं : होम » विषय »Pakistan »

'Pakistan' - 324 video result(s)

'Pakistan' - more than 1000 news result(s)

ली आगामी 23 मई को शरीफ से मुलाकात करेंगे। शरीफ पाकिस्तान में अगली सरकार का गठन करने जा रहे हैं। बीते 11 मई को हुए चुनाव में उनकी पार्टी पीएमएल-एन ने जीत दर्ज की है।
चुनाव के दौरान बाघों का प्रदर्शन करने पर पीएमएल को नोटिसपाकिस्तान की एक अदालत ने चुनाव के दौरान विलुप्त हो रहे सफेद बाघ का प्रदर्शन करने को लेकर पीएमएल-एन और वन्यजीव एवं पर्यावरण अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसा ने मानवीय आधार और सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है। ये कैदी पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।
गिलानी के बेटे का अपहरण करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तारपुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने गिरोह के संदिग्ध सरगना वजीर गुल को पश्चिमोत्तर खबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
सरबजीत के वकील ओवैस शेख और उनके बेटे का अपहरण, फिर रिहाभारतीय कैदी सरबजीत सिंह के वकील ओवैस शेख और उनके बेटे का आज अज्ञात लोगों ने भारत की सीमा के समीप स्थित इलाके से अपहरण करने के कुछ देर बाद रिहा कर दिया।
'सेना के समर्थन के बिना भारत पर बहुत कुछ कर पाना नवाज के लिए संभव नहीं'भारत-पाक संबंधों को सुधारने के लिए लाहौर से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बारे में पूछने पर पाकिस्तान के पूर्व अमेरिकी राजदूत कैमरन मंटेर ने कहा कि सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि शरीफ सेना के साथ अपने संबंध कैसे बनाते हैं?
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में जेल कर्मचारियों के प्रतिकूल रवैये के विरोध में 1400 से अधिक कैदी बुधवार को भूख हड़ताल पर चले गए। इसी जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर हुए जानलेवा हमले में उनकी मौत हो गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने शरीफ को संसदीय चुनाव में जीत की बधाई दीअमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे पीएमएल एन प्रमुख नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी।
पाक क्रिकेटरों के मासिक वेतन में 15 प्रतिशत इजाफापाकिस्तानी क्रिकेटरों के मासिक वेतन में 15 प्रतिशत जबकि उनकी टेस्ट मैच फीस में 55 हजार रुपये का इजाफा हुआ है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेतन वृद्धि की खिलाड़ियों की अधिकांश मांगों पर कैंची चला दी है।
पाकिस्तान चुनाव : 49 केंद्रों पर 100 फीसदी से अधिक मतदानन्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) के पर्यवक्षेकों द्वारा मतदान केंद्रों से जुटाए आंकड़ों से पता चलता है कि यहां 100 फीसदी मतदाताओं से अधिक भीड़ थी।
पाक चुनाव : शरीफ की पीएमएल एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरीपाकिस्तान के ऐतिहासिक आम चुनाव में नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन 272 सीटों पर हुए चुनाव में 122 सीटों पर जीत हासिल कर देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
सकारात्मक कदम है मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का शरीफ का निर्णय : USदूसरी ओर अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के नव निर्वाचित नेता नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें उनकी चुनावी सफलता पर बधाई दी है।
पाकिस्तान चुनाव में धांधली का दावा, नवाज को हुआ फायदाएक स्वतंत्र एजेंसी ने दावा किया है कि कई स्थानों पर 100 फीसदी या 100 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है जोकि पूरी तरह असंभव है। एजेंसी का दावा है कि इस धांधली से नवाज शरीफ को फायदा पहुंचा है।
इमरान ने चुनाव परिणाम का स्वागत किया, लेकिन धांधली के आरोप लगाएक्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘मजबूत विपक्ष’ की भूमिका निभाएगी लेकिन साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रांतों में हुई धांधली ने पाकिस्तान के आम चुनाव को दागदार कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने पाकिस्तानी चुनाव का स्वागत कियाअमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली के चुनाव का स्वागत करते हुए इसे देश में लोकतंत्र निर्माण के मील के पत्थर की संज्ञा दी।
नवाज की जीत से पाकिस्तान में आई शेरों की शामतपाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ की पार्टी चुनाव में बढ़त हासिल कर सरकार बनाने की ओर है और इससे उनके समर्थकों में खासा उत्साह है और वे लगातार जश्न मना रहे हैं। लेकिन, इस जश्न में नवाज़ शरीफ़ की पार्टी के चुनाव चिह्न शेर की शामत हुई है।
पाकिस्तान चुनाव : मुशर्रफ की पार्टी का खाता खुलापाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी, ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) को नेशनल असेम्बली और खबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में एक-एक सीट मिली है।
इमरान खान ही नहीं, नवाज शरीफ का भी रहा है क्रिकेट से नातापाक में तीसरी बार पीएम बनने की ओर अग्रसर नवाज शरीफ के बारे में काफी कम लोगों को यह पता है कि राजनीतिज्ञ बनने से पहले वह क्रिकेटर थे और उन्होंने बाकायदा प्रथम श्रेणी मैच खेला था।
पाकिस्तान चुनाव : नवाज का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तयपाकिस्तान के आम चुनाव में जीत की ओर अग्रसर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ की 14 साल बाद सत्ता में वापसी लगभग तय है। दो बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज की यह तीसरी पारी होगी।
इमरान खान पाकिस्तान की सियासी पिच पर कोई बड़ा कमाल दिखाने में उम्मीदों के अनुसार सफल नहीं हो पाए लगते हैं लेकिन उनकी पार्टी ने अशांत खबर पख्तूनख्वा प्रांत में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है जहां वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

Pakistan से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें