आप यहां हैं : होम » विषय »Rbi »

'Rbi' - 43 video result(s)

'Rbi' - 148 news result(s)

रिजर्व बैंक 17 जून की मौद्रिक समीक्षा में घटा सकता है दरें : विशेषज्ञथोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 41 महीने के न्यूनतम स्तर 4.89 प्रतिशत पर आ गई। यह केंद्रीय बैंक के पांच प्रतिशत से नीचे के संतोषजनक स्तर पर है, जिससे बाजार को आर्थिक नीति और उदार बनाए जाने की उम्मीद है।
सोने में निवेश पर अंकुश के लिए महंगाई दर पर आधारित बॉन्ड लाएगा रिजर्व बैंकभारतीय रिजर्व बैंक ने सोने में निवेश को हतोत्साहित करने के लिए हर महीने सामान्य महंगाई दर से जुड़ा बॉन्ड जारी करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 4 जून से होगी और चालू वित्त वर्ष में इसके जरिये परिवारों की 15,000 करोड़ रुपये की बचत आकर्षित करने का लक्ष्य है।
रिजर्व बैंक ने बैंकों के सोना आयात पर प्रतिबंध लगायासोने के बढ़ते आयात से चालू खाते के घाटे पर पड़ रहे दबाव के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने बैंकों द्वारा सोने के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।
मौजूदा कानून इस्लामिक बैंकिंग की अनुमति नहीं देता : रिजर्व बैंकरिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कानून देश में इस्लामिक बैंकिंग की अनुमति नहीं देता लेकिन उपयुक्त कानून के जरिये इस महत्वपूर्ण कारोबार मॉडल के लिए स्थान बन सकता है।
रिजर्व बैंक जल्दी ही जारी करेगा प्लास्टिक के नोटरिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक परीक्षण के तौर पर जल्दी ही प्लास्टिक का नोट जारी करेगा। कागज के नोट के मुकाबले प्लास्टिक के नोट ज्यादा चलते हैं जिसके कारण रिजर्व बैंक यह कदम उठा रहा है।
बैंक अगले 3-6 महीने में निश्चित तौर पर ब्याज दरें घटाएंगे : सुब्बारावरिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने शुक्रवार को कहा कि अगले 3-6 महीने में बैंक निश्चित तौर पर ब्याज दरें घटाएंगे। हालांकि उन्होंने जोर दिया कि प्रमुख नीतिगत दरों में और नरमी लाने की ‘कम गुंजाइश’ है।
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने नीतिगत दरों में उम्मीद से कम कटौती के कदम को सही ठहराते हुए उम्मीद जताई कि मुद्रास्फीति में गिरावट जारी रहने से आने वाले दिनों में नीतिगत दरों में कटौती की गुंजाइश बढ़ेगी।
आरबीआई ने तेज विकास के लिए तीसरी बार दरें घटाईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को प्रमुख नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। बैंक के इस फैसले से आवास, वाहन तथा अन्य ऋणों पर लगने वाली ब्याज दरें घटेंगी और विकास में तेजी आएगी।
शेयर बाजार : अगले सप्ताह आरबीआई की घोषणा पर रहेगी नजरशेयर बाजार की दिशा अगले सप्ताह मुख्यत: कम्पनियों के चौथी तिमाही के परिणामों, वाहन कम्पनियों की बिक्री के मासिक आंकड़ों और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति घोषणा से निर्धारित होगी।
आरबीआई की सालाना मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश है, क्योंकि गैर खाद्य मुद्रास्फीति घटी है और वृद्धि को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
बैंक लाइसेंसों पर एक महीने में स्पष्टीकरण जारी करेगा रिजर्व बैंकभारतीय रिजर्व बैंक नए बैंक लाइसेंस के दिशानिर्देशों पर एक महीने के भीतर स्पष्टीकरण जारी कर सकता है, जिससे इच्छुक इकाइयों को 1 जुलाई तक आवेदन जमा करने में सहूलियत होगी।
बैंक लाइसेंस के लिए 100 से अधिक उम्मीदवार कतार मेंनए बैंक लाइसेंस देने के लिए नियमों की व्याख्या करने के संबंध में रिजर्व बैंक के पास अनुरोध का ढेर लग गया है जिनमें नए बैंकिंग लाइसेंस संबंधी हाल में जारी दिशा-निर्देशों के विभिन्न उपबंधों की ‘अस्पष्टता’ दूर किए जाने की मांग है।
संदिग्ध युवक ने की आरबीआई इमारत में घुसने की कोशिशमुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में एक संदिग्ध व्यक्ति ने जबर्दस्ती घुसने की कोशिश की। रोके जाने पर उसने हवा में फायरिंग कर दी।
कर संग्रह करने वाली शाखाएं 29-31 मार्च को खुली रखें बैंक : आरबीआईरिजर्व बैंक ने कर संग्रह की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंकों को अपनी निर्धारित कर संग्रह शाखाएं 29, 30 और 31 मार्च को खुली रखने को आज कहा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में अवकाश है, जबकि 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है।
विनिर्मित उत्पादों संबंधी मुद्रास्फीति में नरमी के बावजूद खाद्य एवं ईंधन मुद्रास्फीति का दबाव बने रहने की संभावनाओं को देखते हुए आरबीआई का मानना है कि अगले वित्त वर्ष के मुद्रास्फीति मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी।
RBI ने की रेपो रेट में कटौती, फिर भी लोन नहीं होंगे सस्तेभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में सिर्फ 25 आधार अंकों की कटौती की और कहा कि इससे अधिक की गुंजाइश नहीं है। लिहाजा वाहन, आवास और वाणिज्यिक ऋणों पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रह सकती हैं।
नीतिगत दरों में 2013 के आखिर तक कटौती के आसारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मंगलवार को मुख्य दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। ऐसा बैंकिंग कारोबारियों और अर्थशास्त्रियों का अनुमान है। अनुमान यह भी है कि रिजर्व बैंक 2013 के आखिर तक दरों में 50 से 75 आधार अंकों तक की कटौती कर सकता है।
रिजर्व बैंक ने शुरू की आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की जांचभारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के मुख्यालयों और शाखाओं की व्यापक छानबीन शुरू की है। इन बैंकों पर मनी लांड्रिंग और फेमा व केवाईसी जैसे नियमनों का उल्लंघन करने का आरोप है।
शेयर बाजार : रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा पर रहेगी नजरअगले सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा घोषणा पर टिकी रहेगी। रिजर्व बैंक मंगलवार 19 मार्च, 2013 को मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करने वाला है।
औद्योगिक उत्पादन जनवरी में 2.4 फीसदी बढ़ाविनिर्माण और बिजली उत्पादन बढ़ने के मद्देनजर औद्योगिक उत्पादन जनवरी में 2.4 फीसदी बढ़ा, जिससे अर्थव्यवस्था के हालात में सुधार का संकेत मिलता है।

Rbi से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें