India | गुरुवार फ़रवरी 28, 2013 07:45 PM IST वाम मोर्चा त्रिपुरा विधानसभा में शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य में पांचवीं बार सत्तासीन होने जा रहा है। गुरुवार को आए चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया है। वाम मोर्चे ने विधानसभा की 60 में से 50 पर कब्जा जमा लिया है जबकि प्रतिपक्षी कांग्रेस को महज 10 सीटों से संतोष करना पड़ा।