आप यहां हैं : होम » विषय »Virat Kohli »

'Virat Kohli' - 67 news result(s)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
छींटाकशी को लेकर वानखेड़े के दर्शकों पर भड़के विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आईपीएल प्रशंसक यह भूल जाते हैं कि वह भारत के लिए भी खेलते हैं और इस तरह के बर्ताव से खिलाड़ियों में नफरत पैदा होगी।
विराट कोहली मुझे खुद की याद दिलाता है : विवियन रिचर्ड्सवेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रतिभाशाली भारतीय बल्लेबाज उन्हें खुद की बल्लेबाजी की याद दिलाता है।
हमें एक ओवर रहते जीत दर्ज करनी चाहिए थी : विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स पर सुपर ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि उन्हें एक ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लेना चाहिए था।
कोहली-गंभीर विवाद की थप्पड़ कांड से तुलना पर श्रीसंत खफातेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने वर्ष 2008 में हरभजन सिंह के साथ हुए विवाद के बारे में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं थी, 'भज्जी' ने उन्हें गुस्से में मारा था।
विराट कोहली-गौतम गंभीर भिड़े, दोनों को मिली चेतावनीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच गुरुवार को मैच के दौरान आपस में उलझने वाले दोनों कप्तानों विराट कोहली और गौतम गंभीर को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चेतावनी दी गई और फटकार लगाई गई। यह बहस आरसीबी की पारी के 10वें ओवर में हुई जबकि कोहली आउट हुए।
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्मानारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में तय समय में तीन ओवर कम फेंक पाई थी, इसलिए टीम के कप्तान विराट कोहली पर 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल-6 : बेंगलुरू ने हैदराबाद से हिसाब किया चुकताइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरू ने मंगलवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए के नौवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर पिछले मैच में हैदराबाद से सुपरओवर में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया।
कुंबले ने जो रास्ता दिखाया है उससे मदद मिलेगी : कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि वह अनिल कुंबले की ‘मेंटर’ के तौर पर सेवाएं नहीं मिलने से नाखुश हैं लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्व भारतीय कप्तान ने खिलाड़ियों को जो कुछ सिखाया है उससे वह कल आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं।
टीम इंडिया ने ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 119 अंक से अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।
विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ एक-दिवसीय बल्लेबाजभारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली को क्रिकेट की एक मशहूर वेबसाइट ने वर्ष 2012 का श्रेष्ठ एक-दिवसीय बल्लेबाज चुना है। इंग्लैड के केविन पीटरसन श्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे हैं।
भारत ने बड़ी जीत के साथ बनाई 1-0 की बढ़त, धोनी मैन ऑफ द मैचभारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विराट कोहली के 'डैडी हंड्रेड' नहीं बनाने से निराश हैं कोचविराट कोहली के फिर शतक को बड़े शतक में नहीं बदल पाने से निराश इस युवा बल्लेबाज के कोच राजकुमार शर्मा ने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान शृंखला में उनका यह प्रिय शिष्य 'डैडी हंड्रेड' बनाने में सफल रहेगा।
चेन्नई टेस्ट : फिरकी में फंसे मेहमान, भारत जीत की दहलीज पररविचंद्रन अश्विन (12 विकेट) के नेतृत्व में अपने फिरकी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम एमए चिदम्बरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार की समाप्ति तक जीत की दहलीज पर खड़ी दिखी।
आईपीएल : विराट कोहली बने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तानआईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे सत्र के लिए विराट कोहली को कप्तान नियुक्त किया है। कोहली न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी की जगह लेंगे।
आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत शीर्ष पर बरकरारभारत ने शनिवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि विराट कोहली और सुरेश रैना टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं।
भारत आईसीसी टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान परभारत ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर बने हुए हैं।
धोनी से शांत रहने का गुर सीखना चाहता हूं : कोहलीस्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से दबाव भरे हालात में संयमित बने रहने की कला सीखना चाहते हैं। कोहली ने कहा, मैं धोनी के बारे में एक चीज काफी पसंद करता हूं और यह उनका धैर्य है।
पता था कोहली को मेरी गेंद खेलने में परेशानी होगी : जुनैद खानपाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने कहा कि उन्हें पता था विराट कोहली को उनकी लाइन और लेंथ समझने में दिक्कत होगी।
कोहली सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेमध्यक्रम बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 4000 रन पूरे करने वाले 12वें भारतीय बन गए। वह सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Virat Kohli से जुड़े अन्य समाचार »

Advertisement

Advertisement

अन्य ख़बरें