World | सोमवार दिसम्बर 15, 2014 12:22 AM IST जापान में आज हुए मध्यावधि आम चुनाव में शिंजो आबे को बहुत आसानी से जीत हासिल हुई। आबे ने इस चुनाव को अपनी आर्थिक नीतियों पर जनमत संग्रह बताया था। हालांकि पहले दो वर्ष की उनकी आर्थिक सफलताएं अब क्षीण पड़ गई हैं और देश फिलहाल मंदी की चपेट में है।