India | Edited by: सूर्यकांत पाठक |गुरुवार जून 29, 2023 06:45 PM IST पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चिट फंड कंपनी 'परल' द्वारा की गई धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों को राहत देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को पंजाब सरकार के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने घोषणा की कि कंपनी की संपत्तियां बेचकर लोगों को उनके पैसे लौटाए जाएंगे. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यह ऐसा काम है जो इससे पहले कोई सरकार नहीं कर पाई.