India | शुक्रवार अक्टूबर 9, 2015 12:49 PM IST दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री और मुंबई में टीवी प्रोड्युसर नीरज ग्रोवर हत्याकांड में सबूत मिटाने की दोषी मारिया सुसैराज एक बार फिर गिरफ्तार कर ली गई है। मारिया पर इस बार हजयात्रियों से करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।