Business | सोमवार जुलाई 14, 2014 11:25 PM IST सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 57.9 करोड़ डॉलर (लगभग 35 अरब रुपये) का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। इस तरह 1 अप्रैल, 2010 से चार वित्त वर्षों में लक्ष्य से कम उत्पादन के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज पर लगाया गया जुर्माना 2.376 अरब डॉलर (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।