India | मंगलवार सितम्बर 16, 2014 02:23 PM IST त्रिपुरा की मानु विधानसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार प्रवत चौधरी को जीत हासिल हुई। अधिकारियों ने बताया कि चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार मैलाफ्रू मोग को 16,000 मतों से शिकस्त दी।