File Facts | Reported by: सौरभ शुक्ला, Written by: विजय शंकर पांडेय |शुक्रवार दिसम्बर 9, 2022 04:26 PM IST हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं. कांग्रेस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा में विपक्ष का नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री और विधानसभा में विपक्ष के उपनेता रहे हर्षवर्धन चौहान में से किसी एक को चुनने की चर्चा है.