Lok Sabha Elections 2019 | ख़बर न्यूज़ डेस्क |सोमवार फ़रवरी 11, 2019 11:01 AM IST एक कार्यकर्ता ने कहा, 'हमारा संदेश है कि प्रियंका गांधी भारत की महिलाओं प्रतिनिधित्व करती हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध बंद होना चाहिए.' प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं ने जो टीशर्ट पहनी है, उस पर लिखा है, 'देश के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में, मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे, वक्त पड़ेगा तो जान भी देंगे.' बता दें, करीब दो सप्ताह पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ दिख रहा है. प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई हैं, इस क्षेत्र में करीब 40 लोकसभा सीटें पड़ती हैं.