India | शुक्रवार अक्टूबर 9, 2015 04:54 PM IST पिछले महीने हज के दौरान मची भगदड़ में मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। वहीं 32 भारतीय अभी भी लापता हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कहा, 'सऊदी प्रशासन ने हज भगदड़ में मारे गए और अधिक हाजियों की पहचान की है। मृतक भारतीयों की संख्या अब 101 है। 32 लोग अभी लापता हैं।'