प्राइम टाइम इंट्रो : बनारस से मोदी के चुनाव लड़ने के मायने
प्रकाशित: मार्च 19, 2014 09:00 PM IST | अवधि: 4:22
Share
जब से नरेंद्र मोदी का एलान बनारस से हुआ है अनगिनत कैमरे बनारस के घाटों और गंगा की नावों पर तैरने लगे हैं। बनारस का दैविक चित्रण होने लगा है। इन चित्रण में बनारस की ऐतिहासिक विविधता कम है। वही घाट वही चिलम वही साधु बाबा वही गंगा वही पप्पू चाय की दुकान।