जो खुद भ्रष्ट हैं, वही हम पर आरोप लगा रहे हैं : सोनिया
प्रकाशित: अप्रैल 03, 2014 03:31 PM IST | अवधि: 2:16
Share
बिहार के सासाराम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की उम्मीदवार मीरा कुमार के समर्थन में एक रैली की। रैली में सोनिया के निशाने पर मोदी और बीजेपी ही रहे। सोनिया ने कहा कि जो खुद भ्रष्ट हैं, वे उन पर आरोप लगा रहे हैं। सोनिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सूचना के अधिकार का कानून कांग्रेस ही लेकर आई।