कानपुर में बारात देखने जुटी महिलाएं, अधिक वजन से छज्जा गिरा, कई घायल
प्रकाशित: मई 15, 2016 09:39 PM IST | अवधि: 2:36
Share
कानपुर में एक बारात का डांस देखने के दौरान हादसा हो गया। दो मंज़िला इमारत का छज्जा गिर गया। बताया जा रहा है कि बारात को देखने के लिए 45 से 50 महिलाएं छज्जे पर खड़ीं थीं। ये वीडियो एक बाराती ने बनाया है। कुछ महिलाएं गंभीर तौर पर घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।