NDTV Khabar

सीसीटीवी में कैद : दिल्ली के चर्च में तोड़फोड़

 Share

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में ऑवर लेडी ऑफ ग्रेस चर्च में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें सुबह 4.20 पर एक स्कूटर पर सवार होकर दो लोग आते दिख रहे हैं। इनमें से एक चर्च के अंदर जाता है और शीशा तोड़ देता है। एक अन्य व्यक्ति मदर मेरी की मूर्ति भी ज़मीन पर गिरा देता है। पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com