दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने पर केजरीवाल को मिला नीतीश कुमार का समर्थन
प्रकाशित: जुलाई 14, 2015 07:58 PM IST | अवधि: 1:06
Share
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुलाक़ात हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए केंद्र की नीतियों पर सवाल खड़े किए और दिल्ली सरकार के साथ सुर मिलाते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात को सियासी हलके में काफी अहम माना जा रहा है।