कोई मगरमच्छ नहीं भागा : चेन्नई चिड़ियाघर के अधिकारी
प्रकाशित: दिसम्बर 05, 2015 09:42 PM IST | अवधि: 1:13
Share
बाढ़ के पानी की वजह से चेन्नई चिड़ियाघर से कई मगरमच्छ भाग निकले हैं। इस खबर से आसपास के इलाक़े में अफ़रा-तफ़री मच गई थी। हकीकत जानने के लिए जब हम चिड़ियाघर पहुंचे तो कई जगहों पर दिवारें टूटी मिली और पानी निकालने की कोशिश चल रही थी। वहीं, चिड़ियाघर के अधिकारियों का दावा था कि कोई मगरमच्छ नहीं भागा है।