बिना ये सोचे कि क्या हुआ, हमें आगे बढ़ना होगा : पार्टी पदाधिकारियों से पीएम मोदी
प्रकाशित: जून 12, 2016 06:46 PM IST | अवधि: 4:59
Share
सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से खुद को समय के हिसाब से बदलने और आगे बढ़ते रहने को कहा है। इलाहाबाद में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम ने परिवर्तन की ओर इशारा किया और पार्टी नेताओं से नए आइडिया के बारे में हमेशा सोचते रहने को कहा।