टैंकर घोटाले पर राजनैतिक घमासान, केजरीवाल के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन
प्रकाशित: जून 24, 2016 11:57 PM IST | अवधि: 2:22
Share
दिल्ली में टैंकर घोटाले पर जहां राजनीतिक घमासान मचा है वहीं दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारी भी चार दिनों से मुख्यमंत्री के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में पानी की सप्लाई बहाल करने वाले सैकड़ो इंजीनियर सड़क पर हैं। इंजीनियर्स एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनके चीफ इंजीनियर से दुर्व्यहार किया है।