NDTV Khabar

राहुल गांधी रैली के लिए बिहार पहुंचे, पटना एयरपोर्ट पर नीतीश ने किया स्वागत

 Share

बिहार में चुनाव प्रचार की आगाज करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब पटना पहुंचे, तो सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना हो गए। यहां राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि रैली में महागठबंधन के उनके साथी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव नहीं होंगे। दोनों नेताओं के राहुल की रैली से अनुपस्थित रहने की वजह चुनाव कार्यों में उनकी व्यस्तता बताई जा रही है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com