प्रकाशित: दिसम्बर 12, 2014 11:29 AM IST | अवधि: 3:09
Share
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने अयोध्या मुद्दे को लेकर फिर एक विवादित बयान दिया है। फैजाबाद में अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राम नाइक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए, क्योंकि भारत के नागरिकों की यही इच्छा है।