NDTV Khabar

दिल्ली जाम, सड़क किनारे डिलीवरी, ऐसी सुरक्षा किस काम की?

 Share

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भारी जाम लगा जिसके चलते एक महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दरअसल सुबह दस बजे सलमान अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर शंकर विहार से सरकारी अस्पताल जा रहे थे। लेकिन यमुना पुस्ता पर जाम लगा होने के कारण करीब घंटेभर ये दंपति वहीं फंसा रहा। पत्नी की बिगड़ती हालत के बारे में किसी ने पार्षद रेखा रानी को बताया। उन्होंने स्थानीय औरतों की मदद से बच्चे की डिलीवरी सड़क के किनारे करवाई और बाद में महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com