प्रकाशित: मार्च 16, 2015 11:24 PM IST | अवधि: 3:03
Share
भूमि अधिग्रहण बिल के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस ने राजघाट से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च किया। कोशिश थी संसद के घेराव की पर पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया। दिन भर प्रदर्शन और पुलिस की लाठी से घायल होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता शाम को अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। सोनिया गांधी ने घायल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हाल जाना।